#kunihar विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायतों में निर्वाचन के लिए मतदान केन्द निर्धारित

Others Politics Solan

DNN सोलन

22 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने कुनिहार विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 07 अप्रैल, 2021 को होने वाले वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र निर्धारित कर दिए हैं। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस अधिसूचना के अनुसार कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बसन्तपुर के वार्ड नम्बर-4 कहड़ोग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसन्तपुर को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर-3 कुंहर के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला लड़ोग तथा ग्राम पंचायत शहरोल के वार्ड नम्बर-5 धैना के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला धैना को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है।

News Archives

Latest News