#kullu मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर लोकतंत्र प्रहरियों को शिमला में करेंगे सम्मानित

Kullu Others

DNN कुल्लू

20 मार्च। उपायुक्त कुल्लू डा. ऋचा वर्मा ने आज प्रातः 11 बजे जिला कुल्लू के आठ लोकतंत्र प्रहरियों शेर सिंह भारद्वाज, लुद्दर चंद ठाकुर, जगदेव ठाकुर, होतम राम ठाकुर, लाल चंद, तांबर सिंह, रामी देवी तथा छेतम डोलमा को शिमला में 21 मार्च, 2021 को आयोजित किए जा रहे लोहतंत्र प्रहरी राज्य स्तरीय सम्मान समारोह  में भाग लेने के लिए दो गाड़ियों से रवाना किया।
जिला प्रशासन की ओर से जिला खनी अधिकारी को विशेष रूप से इन लोकतंत्र प्रहरियों के साथ भेजा गया ताकि लोक तंत्र के प्रहरी इन वरिष्ठ नागरिकों को रास्ते में आने -जाने तथा शिमला में ठहरने के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुछ लोकतंत्र प्रहरियों के साथ परिचर के तौर पर उनकी पत्नियां भी साथ गईं। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र प्रहरियों को सम्मानित करने के लिए 21 मार्च, 2021 को शिमला में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी  राज्य के लोक तंत्र प्रहरियों को सम्मानित करेंगे। लोकतंत्र प्रहरी 22 मार्च, 2021 को शिमला से कुल्लू के लिए वापिस आएंगे।

News Archives