#kullu छेती-जाणा सड़क से चार पंचायतों के हजारों लोग होंगे लाभान्वित-गोविंद ठाकुर

Kullu Others

DNN कुल्लू

13 अप्रैल।  शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने  भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कुल्लू मनाली हवाई अड्डा द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत गांव छेती में निर्मित 400 मीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस पर 35 लाख रुपये की लागत आई है।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि इस सड़क से जाणा तक पहुंचने में 15 किलोमीटर की कम होगी दूरी तथा 4 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कुल्लू मनाली हवाई अड्डा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने जन समस्याएं सुनते हुए लोगों के आग्रह पर क्षेत्र में विजली की समस्या का समाधान करने के लिये विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिये 3 लाख रुपये की घोषणा भी की।
मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, एसडीएम रमन घरसंगी, रजनी ठाकुर, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, मण्डल महामंत्री ठाकुर दास, पंचायत के चुने हुए समस्त प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

News Archives

Latest News