#kullu खाद्य वस्तुओं के परिवहन/ ढुलान हेतु मोहरबंद निविदाएं आमन्त्रित

Kullu Others

DNN कुल्लू

29 मई। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुल्लू पुरूषेतम ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 अथवा माह जून, 2021 से मार्च 2022 तक की अवधि के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केन्द्र/ गोदाम पतलीकूहल से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्य वस्तुओं के परिवहन/ ढुलान हेतु मोहरबंद निविदाएं आमन्त्रित की जाती हैं जो कि 15 जून, 2021 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुल्लू के कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं 15 जून, 2021 को ही सायं 3 बजे निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जाएंगी।

News Archives

Latest News