#kasauli पुलिस ने बरामद की 94 ग्राम चरस

Kasauli Others Solan

DNN कसौली (सोलन)

10 अप्रैल। कसौली पुलिस ने एक युवक से 94 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।  जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कसौली चौकी कुठाड़ की टीम गश्त पर थी।  टीम गश्त करते हुए सुबाथू-कुठाड़ संपर्क मार्ग पर थी तो इस दौरान सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को रोका गया और पूछताछ की गई।  युवक पर शक होने पर पुलिस टीम ने तलाशी ली तो युवक के पास से 94 ग्राम चरस बरामद हुई है। यह युवक सुनीश खां गांव भवनपुरा, खंडियां, उत्तर प्रदेश वर्तमान में गांव रडियाणा सुबाथू में रहता है और युवक की आयु 21 वर्ष है।  इस मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News