#Kasauli के साथ लगते चंडी ब्लॉक के घड़सी गांव में एक साथ 22 कोरोना मामले, जिला में सोमवार को बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में लोग

Arki Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

29 मार्च। कसौली के साथ लगते चंडी के घड़सी गांव में एक साथ 22 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। होली त्योहार के दिन एक साथ गांव में 22 लोगों के पॉजिटिव आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और पॉजिटिव लोगों से अन्य जानकारी ली जा रही है। उधर, जिला में सोमवार को भी कोरोना का बड़ा विस्फोट हुई है और जिला में बड़ी संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है।

इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला से सोमवार को जांच के लिए भेजे गए सैम्पलों में से आरटीपीसीआर के जरिए 78 व रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 02 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमे से अधिकतर मामले चंडी ब्लॉक के घड़सी गांव के है। घड़सी गांव में एक साथ 22, सोलन में 08, बद्दी में 10, नालागढ़ में 09, परवाणू में 13, एमएमयू में 05, कंडाघाट में 10 व बरोटीवाला में 03 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए है।

Latest News