DNN सोलन
जिला में 2 आत्महत्याओं के मामले सामने आए है। एक महिला ने कंडाघाट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि कुमारहट्टी में भी मिस्त्री का कार्य करने वाले एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। दोनों की मामलों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। एसपी मधुसूदन शर्मा के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि कुमारहट्टी बाई पास स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क से ऊपर की और एक पेड़ से व्यक्ति का शव लटका हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि मृतक खजान सिंह पांवटा साहिब के गांव टारओ का रहने वाला था और कुछ दिनों पहले ही फोरलेन के कार्य में मिस्त्री का कार्य पर लगा था।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार कंडाघाट में भी ग्राम पंचायत छावशा निवासी महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि वह अपने कमरे में अकेली साई थी और रात को उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान 48 वर्षीय जशोदा के तौर पर हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया है और मामले की जांच पुलिस कर रही है।


















