#Kandaghat में इस दिन रहेगी बिजली गुल, जल्द निपटाएं अपने काम

Others Solan

DNN कंडाघाट (लवली)

07 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 जुलाई, 2021 को कंडाघाट क्षेत्र में 132 केवी सोलन सब स्टेशन व फ़ॉर लेन में आवश्यक कार्य करने हेतु सुबह साढ़े 9 बजे से साय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता रमेश शर्मा ने दी। रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 08 जुलाई, 2021 को प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक कंडाघाट के तहत पड़ने वाले क्षेत्रों में जिनमे चायल, डूबलू, कुरगल, टलाजी, दोची, साधुपुल, कसौली, दोलग, डेढघराट, पडोथा,  पड़ाव मैदान, कंडाघाट बाजार, हॉस्पिटल, सिरी नगर, सिल्हारी, पुलिस स्टेशन, चायल चौक, अड्डा, धाली, हाथो, मैली, मही, डुमहेर, छावशा, गरू, क्यारी घाट, वाकनाघाट तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News