DNN कण्डाघाट
19 जनवरी। सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कण्डाघाट की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 6278 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 3149 पुरूषों तथा 3129 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।















