#kandaghat विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत में निर्वाचन के लिए मतदान केन्द निर्धारित

Others Politics Solan

DNN सोलन

22 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने कण्डाघाट विकास खण्ड ग्राम पंचायत सिररीनगर में 07 अप्रैल, 2021 को होने वाले वार्ड सदस्य के निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र निर्धारित किया है। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस अधिसूचना के अनुसार कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है।

News Archives

Latest News