DNN परवाणू
कालका-शिमला नेशनल हाइवे भूस्खलन व पुलिया धसने के कारण करीब डेढ़ घंटे के लिए बंद हो गया। शनिवार को हुई जबरदस्त बारिश व ओलावृष्टि के चलते जाबली के समीप एक पुलिया धंस गई। इसके कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई बारिश के बावजूद पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बता दे कि कालका-शिमला हाइवे पर फोरलेन निर्माण कार्य चला हुआ है। बारिश के दौरान यहां पर भूस्खलन लगातार हो रहा है। शनिवार को हाईवे में दत्यार के समीप मलबा गिरा जबकि जाबली के पास एक पुलिया धंस गई थी, जिसके कारण दोनों स्थानों पर करीब डेढ़ घंटे तक लगा जाम लगा रहा।















