डीएनएन बददी
बरोटीवाला थाना के तहत एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 62 वर्षीय महिला हरियाणा के शाहपुर जिले के कल्याणपुर गांव की रहने वाली थी। महिला अपनी बेटी व दामाद के पास कोटला आई हुई थी। महिला मानसिक रोगी थी। दामाद हरजीत बरोटीवाला में कंपनी में तैनात है। 20 मार्च को महिला कर्मो देवी बिना किसी को बताए घर से चली गई। 22 मार्च को उसकी बेटी व दामाद ने बरोटीवाला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रविवार सुबह कुछ लोग घास काटने जंगल गए तो साथ लगती पहाड़ी में महिला का शव दिखा। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। महिला दो सप्ताह पहले अपनी बेटी का पास आई थी। पुलिस के अनुसार महिला की पहाड़ी से फिसलने से मौत हुई है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। एसपी बिंदू रानी सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। महिला मानसिक रोगी थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला की गिरने से मौत होना माना जा रहा है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को पता चल पाएगा।

















