JOB NEWS: तकनीकी सहायक के 2 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित

Others Solan

DNN सोलन
पंचायत समिति सोलन में तकनीकी सहायकों के दो रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 25 मार्च, 2020 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायत समिति सोलन के कार्यालय में आवेदन करना होगा। यह जानकारी आज यहां पंचायत समिति सोलन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दी।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार खंड विकास अधिकारी सोलन के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं

News Archives

Latest News