#JOB के लिए यहां करें अप्लाई

Arki Others Solan

DNN दाड़लाघाट(सोलन)

21 मार्च। अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में 24 मार्च को दसवीं, जमा दो, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व सरकारी या गैर सरकारी आईटीआई द्वारा प्रशिक्षित तथा रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए टीडीएस ग्रुप ने साक्षात्कार रखे हैं। यह जानकारी कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट तहसील अर्की जिला सोलन में 24 मार्च दस बजे साक्षात्कार हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद वर्मा ने कहा है कि प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी उसके बाद उम्मीदवारों को अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।अधिक जानकारी हेतु कैंपस प्लेसमैंट इंचार्ज विनोद वर्मा से 9218506816 पर संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News