JBT के एक पद के लिए इस दिन है Interview

Education Hamirpur
DNN हमीरपुर
29 अक्तूबर। जिला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी का एक पद भूतपूर्व सैनिक आश्रित अनारक्षित वर्ग से भरा जाएगा। इस पद के लिए 18 नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवंत सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 तक जेबीटी, डीएड या डीएलडी पास करने वाले तथा भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत पात्र उम्मीदवार ही इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अन्य जिलों के उम्मीदवार, जिनके नाम संबंधित रोजगार कार्यालयों में दर्ज हैं वे भी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। बलवंत ङ्क्षसह ने बताया कि आवेदन प्रपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और उपनिदेशक कार्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

News Archives

Latest News