ITI में सीधे प्रवेश का मौका

Education Hamirpur
DNN हमीरपुर
15 अक्तूबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानपुर टिहरा में सत्र 2020-2021 के लिए सिलाई तकनीकी ट्रेड की काफी सीटें अभी खाली हैं। इन खाली सीटों को भरने के लिए 19 से 23 अक्तूबर तक संस्थान स्तर पर ही काउंसिलिंग एवं एडमिशन की जाएगी।
संस्थान की ओर से जारी एडमिशन कार्यक्रम के अनुसार दसवीं कक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के दाखिले 19 अक्तूबर को होंगे। 55 से 65 प्रतिशत तक अंकों वाले उम्मीदवारों के दाखिले 20 को और 55 प्रतिशत तक अंक वाले अभ्यर्थियों के 21 अक्तूबर को किए जाएंगे। 55 प्रतिशत से कम अंक वाले उम्मीदवार 22-23 अक्तूबर को सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र सहित प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के दूरभाष नंबर 01972-273044 पर संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News