IPS मोहित चावला ने किया बरोटीवाला पुलिस थाना का औचक निरीक्षण

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बीबीएन
जिला पुलिस कप्तान आईपीएस मोहित चावला ( IPS Mohit Chawala) ने बरोटीवाला पुलिस थाना का औचक निरीक्षण किया और पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। एसपी मोहित चावला ने जहां थाने परिसर व भवन की सफाई व रखरखाव को जांचा वहीं पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए उनका जोश बढ़ाया। एसपी मोहित चावला ने कहा कि सिटीजन फस्र्ट यानी कि बीबीएन के नागरिकों और यहां देश भर से रोजी रोटी कमाने आए लोगों की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। चावला ने कहा कि जिला पुलिस एक टीम बनकर काम करेगी और मित्रवर्त पुलिस का संदेश बीबीएन की जनता को देगी। उन्होंने कहा कि बीबीएन में टै्रफिक की समस्या का समाधान, नशे, अवैध खनन जैसी समस्याओं के जड़ से खात्मे के लिए मिलजुलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी इन समस्याओं के समाधान के लिए अपने सुझाव भी दें ताकि इन समस्याओं को हल किया जा सके। उन्होंने थाने में पड़े लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश भी दिए। एसपी मोहित चावला ने पुलिस जवानों को ईमानदारी की नीति पर चलते हुए जनता की सेवा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस बीबीएन को प्रदेश में नंबर वन का खिताब दिलाने के लिए छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक सब को मेहनत करनी होगी। आने वाले समय में पुलिस जनता के बीच जाकर नशे से बचाव और रोकथाम, टै्रफिक नियमों की पालना, महिलाओं के अधिकारियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी जिसमें सब पुलिस जवान अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान मोहित चावला ने बरोटीवाला थाना में साफ सफाई, इंफ्रास्टक्चर को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। अपने यंग पुलिस अधिकारी के दिशा निर्देशों से पुलिस जवानों में नये रक्त का संचार हुआ और उनका मनोबल भी बढ़ा।

News Archives

Latest News