DNN सोलन
वीरवार को हुई जबरदस्त बारिश के कारण सोलन शहर को पेयजल सप्लाई करने वाली अश्वनी पेयजल योजना कुछ देर के लिए आईपीएस विभाग को बंद करने पड़ी। पानी में भारी मात्रा में गाद व मिट्टी आने के कारण कई घंटों तक योजना बंद रही। जिसका असर पेयजल लिफ्टिंग पर भी पड़ा। पानी साफ होने के बाद यह योजना दोबारा चलाई गई। आईपीएच विभाग के एक्सीयन सुमित सूद ने कहा कि कुछ देर के लिए योजना बाधित हुई थी, लेकिन पानी साफ होने के बाद उसे दोबारा चला दिया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान योजना में सिल्ट का खतरा रहता है।















