IPH विभाग का 6 लाख का सामान चोरी

Crime Solan

DNN सोलन
कंडाघाट के डुमैहर स्थित आईपीएच विभाग के स्टोर से करीब 6 लाख रुपए का सामन चोरी हो गया। इसमें एक बड़ा पंप, करीब 4 मोटरे सहित अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोलन पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही पुलिस चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस के अनुसार रविवार को चोरों ने डुमैहर में आईपीएच के कार्यालय के स्टोर का ताला तोड़ा और अंदर मौजूद सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी विभाग के कर्मचारियों को सोमवार को मिली। जब वे कार्यालय पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।

News Archives

Latest News