DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक की कैंटीन में सिलेंडर फटने से अफरा तफरी मच गई और यहां पर जबरदस्त आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी है। घटना के बाद मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए, जबकि अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।

आईजीएमसी की सड़क टूटी, अग्निशमन की गाड़ियों मुश्किल से पहुंची बता दें कि पुराने भवन से आईजीएमसी आने वाली सड़क टूटी है । इस लिहाज से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी है। कैंटीन में सैकड़ों मरीजों के तीमारदार खाना खाते हैं। मौके का दौरा सीपीएस संजय अवस्थी ने किया तथा संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर जानकारी प्राप्त की।















