IEC विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का तीसरा चरण आयोजित

Baddi + Doon Politics

Dnewsnetwork

अटल शिक्षा नगर स्थित IEC विश्वविद्यालय में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तीसरे चरण में स्कॉट एडिल कंपनी ने भाग लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बी० फार्मेसी और एम० फार्मेसी के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कॉट एडिल कंपनी के एचआर हेड एमपी गुप्ता, क्यूए मैनेजर अजीत शर्मा और डिप्टी मैनेजर क्यूसी विनोद कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों की लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और विभिन्न मापदंडों पर परख की और कुछ छात्रों का मौके पर ही चयन कर लिया। IEC विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रबंधन ने चयनित छात्रों और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के इस चरण के सफल आयोजन पर बधाई दी। आईईसी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ० प्रल्हाद गुप्ता ने बताया कि इससे पहले लाइफविजन हेल्थकेयर, इमैक्यूल लाइफसाइंसेज, एक्मे जेनेरिक्स और एक्मे फॉर्मूलेशन जैसी कंपनियों ने भी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आईईसी विश्वविद्यालय के कई छात्रों को चयनित किया है।

News Archives

Latest News