#HRTC सोलन डिपो के चार रुट सवारियां न होने के चलते हुए बन्द

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो
19 अप्रैल। बाहरी राज्यों में लगे नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन का असर हिमाचल में भी दिखाई दिया है। प्रदेश में बाहरी राज्यों की ओर जाने वाली बसों में सवारियां घट गई है और इस कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम को घाटा भी होने लगा है। हालांकि, हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा सेवाएं सुचारू रूप से दी जा रही है। बाहरी राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए कई रुट प्रभावित भी हुए है। हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो के चार रुट बंद हुए है, जबकि कई रूट्स पर बसों में कम सवारियों को देखते हुए दो बसों की जगह एक ही बस को भेजा जा रहा है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो के भी बाहरी राज्यों की ओर जाने वाले चार रुट सवारियां न होने के चलते नहीं भेजे जा रहे है। इनमे दिल्ली जा रही 04 बसों में से 02 को नहीं भेजा गया है, जबकि 02 रूट शिमला से दिल्ली व बाघा से दिल्ली को चलाया जा रहा है। इसके अलावा शिमला-अमृतसर व शिमला-लुधियाना रूट को भी सवारियां न होने के चलते नहीं भेजा जा रहा है। उधर, कई रुट चंडीगढ़ तक ही भेजे जा रहे है।
गौरतलब हो कि देशभर में कोरोना वायरस फिर पैर पसारने शुरू कर दिए है। प्रदेश में भी लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बाहरी राज्यों ने नाइट कर्फ्यू और कई जगहों पर लॉकडाउन भी लगाया है ताकि कोरोना वायरस की बढ़ती चेन पर ब्रेक लगाई जा सके। इसी को लेकर हिमाचल की बसों में इसका असर दिखाई देने लगा है। बसों में सवारियां मात्र 25 से 30 फीसदी रह गई है। इसके  चलते परिवहन विभाग द्वारा कई बसें जिनमे सवारियां नहीं है उनमें बसों को नहीं दौड़ाया जा रहा है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगम सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों में हुए नाइट कर्फ्यू व अन्य कारणों के चलते बसों में सवारियां कम हो गई है। दिल्ली को जाने वाली चार बसों में से 02 को ही भेजा जा रहा है। इसके अलावा शिमला अमृतसर व शिमला-लुधियाना रुट सवारियां न होने के चलते बन्द है। निगम द्वारा सवारियां होने के बाद इन बसों को चलाया जाता है, लेकिन इन दिनों बसों में सवारियां बहुत कम है।

News Archives

Latest News