HRTC बस खाई में गिरी 45 घायल, 5 की हालत गंभीर

Crime Solan

DNN अर्की
सोलन के अर्की में एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के खाई में गिर जाने के कारण 45 लोग घायल हो गए। इसमें से 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। डीएसपी अमित शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार रोडी से अर्की की ओर जा रही एचआरटीसी की बस अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी। बस में करीब 45 लोग सवार थे। हादसे में लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत बहुत गंभीर है उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

बाकी 30 घायल अर्की अस्पताल में भर्ती है। जहां सभी घायल उपचाराधीन है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक को पास देते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। डीएसपी दाड़लाघाट अमित कुमार शर्मा ने बस के खाई में गिरने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दुर्घटना बस की तेज रफ्तार के कारण ओर बाइक को पास देते समय हुई है।

WATCH VIDEO

News Archives

Latest News