DNN आनी (चमन)
आनी से दोपहर बारह बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कोठी के लिए चलती थी । लोगों की सुविधा को दरकिनार करते हुए निगम ने इस बस सेवा को साढ़े ग्यारह बजे वाया फरबोग कर दिया । अभी क्षेत्रवासी एक वाया का दंश भी नहीं झेल पाई थी कि इस बस सेवा का एक दूसरा वाया थाच कर दिया गया । इससे कोठी की जनता को चौदह किमी आने-जाने का सफ़र बेवजह करना पड़ रहा है । बीमारग्रस्त और बुजुर्गों का इस सफ़र को तय करने में दम ही निकल जाएगा । विज़न ग्रुप रघुपुर गढ़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में शायद यह दो वाया (चौदह किमी) चलने वाली बस सेवा का पहला उदाहरण होगा।
इससे क्षेत्रवासियों को अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । क्षेत्रवासियों की ओर से विज़न ग्रुप रघुपुर के अध्यक्ष डॉ०चमन ठाकुर समेत मस्तराम, मंगल चन्द, ध्यान ठाकुर, शमिष्ठा ठाकुर, वीना, ममता ने क्षेत्रीय प्रबंधक हि०प्र०पथ निगम रामपुर से सख्त रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे थाच गांव में बस सेवा देने के विरोध में नहीं है। लेकिन एचआरटीसी के इस रवैये से खफा है । उनका कहना है कि इस रूट पर कोई और बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए ताकि कोठी क्षेत्र के लोगों को इस बस सुविधा से दो-चार न होना पड़े । उन्होंने मांग की है कि तुरन्त प्रभाव से इस बस सेवा के वाया थाच रूट को बदल दिया जाए अन्यथा लोग सड़कों पर उतरेंगे ।















