HPU, क्षेत्रीय केंद्र में 10 जनवरी तक करें M.A. की सीटों के लिए आवेदन

Education Kangra

DNN धर्मशाला

01 जनवरी। निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र, खनियारा ने जानकारी देते हुए बताया कि एम.ए. संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, एम.एस.सी. भू-गर्भ, विज्ञान, पी.जी.डी.सी.ए. तथा एल.एल.बी. (तीन वर्षीय) विषयों में सत्र 2020-21 के लिए कुछ सीटें खाली पड़ी हैं, जोकि योग्यता के आधार पर भरी जायेंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी 10 जनवरी, 2021 सायं पांच बजे तक अपना आवेदन निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र, खनियारा (धर्मशाला) में 200 रुपए के बैंक ड्राफ्ट अथवा आई.पी.ओ. सहित स्वयं जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त जिन अभ्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में पहले आवेदन नहीं किया था, वे 700 रुपए सामान्य श्रेणी तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यार्थी 350 रुपए के बैंक ड्राफ्ट अलग से आवेदन पत्र के साथ संलग्न करेंगे। उन्होंने बताया कि डाक द्वारा भेजे गए आवेदन-पत्र मान्य नहीं होंगे।
उन्होंने बताया कि सभी विषयों में आवेदन पत्र के साथ स्नात्तक विषय के प्रति सी.जी.पी.ए. सहित लगाना अनिवार्य होगी अन्यथा फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन सभी विषयों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यार्थी क्षेत्रीय केंद्र की वैबसाइट ीजजचरूध्ध्ूूूण्ीचनदपअण्ंबण्पद ंदक ूूूण्ीचनदपअण्ंबण्पदध्नदपअमतेपजल.कमजंपसध्ीवउमण्चीचघ्तमहपवदंस.बमदजतम.कींतंउेींसं से विवरणिका व प्रवेश हेतु फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।

News Archives

Latest News