DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश में युवाओं को चिट्टा सप्लाई करने वाले नाइजीरियन मूल के एक व्यक्ति को सोलन की धर्मपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार के बाद जब उसे नशा नहीं मिला, तो उसने स्वयं को ही चोट पहुंचा दी। जिसके बाद पुलिस को अस्पताल लेकर पहुंची। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने एक नितिन नाम के व्यक्ति को 30.1 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली तो नाइजीरियन को लेकर पुलिस को जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मोवीन अमाडे के तौर पर हुई है। इसी व्यक्ति ने नितिन को चिट्टा सप्लाई किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।















