Dnewsnetwork
सिरमौर (Sirmaur Police) पुलिस ने उज़्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पुलिस थाना सदर नाहन में महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस थाना नाहन (Nahan) में 112 हैल्पलाईन से सूचना मिली कि शक्तिनगर से आगे कैंची मोड के साथ एक गाड़ी खड़ी है जिसमें एक लड़का व लड़की बैठे है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और पाया कि जोगनवाली नाहन लिंक रोड में एक गाड़ी सड़क किनारे नाली में एक तरफ धंसी हुई है। गाड़ी की चालक सीट पर एक व्यक्ति बैठा था जिसने पूछने पर अपना नाम सैफ क्वेजिलबाश निवासी उत्तर प्रदेश व साथ वाली सीट में एक महिला बैठी ने पूछने पर अपना नाम कखग निवासी उज़्बेकिस्तान बताया। जांच के दौरान महिला के पास भारत का वीजा व वैध पासपोर्ट नहीं पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में धारा 14 फोरेनर्र एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।















