HIMACHAL प्रत्येक घर को 120 दिनों के लिए गारंटीकृत रोजगार किया जाएगा प्रदान

Others Shimla

DNN शिमला

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज कोविड़-19 महामारी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना (एमएमएसएजीवाई) अधिसूचित की गई है।उन्होंने कहा कि एमएमएसएजीवाई शहरी क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से आरम्भ की गई है।  इससे वित्त वर्ष 2020-21 में प्रत्येक घर को 120 दिनों के लिए गारंटीकृत रोजगार प्रदान किया जाएगा। इससे मजदूरी के कार्यों में लगे व्यक्तियों के कौशल संवर्धन में मदद मिलेगी और उन्हें बेहतर आजीविका के अवसर प्रदान किए जा सकेंगे। उन्हें उद्यमिता प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत सब्सिडी प्रदान करके अपने उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ शहरी स्थानीय निकायों में गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाओं का प्रावधान भी होगा।

News Archives

Latest News