HIMACHAL के इस जिला में महसूस हुए भूकंप के झटके

Chamba Others

DNN चंबा
सोमवार सुबह लॉक डाउन के बीच हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार चंबा जिले में जमीन के पांच किमी अंदर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। भूकंप से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, चंबा में सोमवार को 7 बजकर 53 मिनट और 48 सेंकेड्स में भूकंप आया है। इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है।

News Archives

Latest News