DNN धर्मशाला
कांगड़ा जिला में कोरोना के तीन पॉजिटिव नागरिकों के सेंपल अब नेगेटिव आए हैं। इसमें दो झीरबल्ला क्षेत्र तथा एक घीण क्षेत्र के पॉजिटिव का सेंपल अब नेगेटिव हुआ है। उन्होंने कहा कि तीनों की नागरिकों को बैजनाथ कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा आठ दिन तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ कांगड़ा जिला में 109 सेंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जानकारी उपायुक्त राकेश प्रजापति ने देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा में लॉकडाउन के माध्यम से सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है तथा इस बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी चाहिए। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलें तथा लॉकडाउन का पूरी अनुपालना सुनिश्चित करें।















