HIMACHAL में फिर दर्दनाक हादसा, SHIMLA जिला में 3 लोगों की मौत 2 घायल

Crime Shimla

DNN शिमला

शिमला जिला के तहत ठियोग-हाटकोटी सड़क मार्ग पर एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा छोल नामक स्थान के नजदीक हुआ। वाहन में 5 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हुए हैं गाड़ी में सवार लोग सिरमौर जिला के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों को आइजीएमसी शिमला में उपचाराधीन किया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को मृतकों की पहचान रंजीत राजेश वह उमा देवी के तौर पर हुई है।

News Archives

Latest News