HIMACHAL में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून चेतावनी

Others Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून आज से एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है । मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो आज प्रदेश के कुछ एक क्षेत्रों में बारिश हो सकती है तो वहीं कल से प्रदेश में मानसून और सक्रिय होगा जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने चेतावनी जारी की है ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निर्देश की मानी जाए तो कल से प्रदेश के मध्यवृति तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है और साथ ही अधेड़ आंधी के साथ तूफान की भी चेतावी दी गई है । वहीं मनमोहन सिंह ने कहा कि हालांकि अभी बारिश सामान्य से कम चल रही है परंतु आने वाले समय मे जैसे जैसे मानसून सक्रिय होगा नदी नालों के पास खतरा बढेगा । उन्होंने पर्यटकों के साथ साथ आम जनमानस से बरसात के मौसम में सावधानी बरतने की मांग की है । उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में विजिबलटी जीरो हो जाती है जिसके चलते दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है । इस लिए ऐसे मौसम में सभी वाहनों को ध्यान से चलाए । उन्होंने यह भी कहा कि किसान बागवानों की लिए यह बरसात अछि रहेगी ।

News Archives

Latest News