DNN शिमला ब्यूरो (आदित्य सोफत)
04 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में नवगठित नगर निगमों में सरकार ने आयुक्तों की नियुक्ति कर दी है। इसकी आधिसूचना जारी कर दी गई है। वाईएस परमार यूनिवर्सिटी में तैनात रजिस्ट्रार एचपीएएस (2010) प्रशांत सरकैक को नगर निगम सोलन में आयुक्त लगाया है। जबकि सरदार वल्ल्भभाई पटेल क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी में तैनात रजिस्ट्रार एचपीएएस (2007) राजीव कुमार को आयुक्त नगर निगम मंडी व सीएसके यूनिवर्सिटी, पालमपुर, कांगड़ा में तैनात रजिस्ट्रार एचपीएएस (2010) को आयुक्त नगर निगम पालमपुर में तैनात किया गया है।

















