#hamirpur जिला परिषद के लिए अंतिम दिन 44 नामांकन

Hamirpur Himachal News Politics
DNN हमीरपुर
02 जनवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को जिला परिषद के लिए 44 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
बड़सर उपमंडल में शनिवार को जिला परिषद के चार वार्डों के लिए कुल 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वार्ड नंबर 11 करेर के लिए 7, वार्ड नंबर 12 बिझड़ी के लिए एक, वार्ड नंबर 13 बड़सर और वार्ड नंबर 14 दांदड़ू के लिए 4-4 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। बड़सर उपमंडल के चारों वार्डों के लिए अब कुल मिलाकर 35 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इनमें 18 पुरुष और 17 महिला उम्मीदवार हैं।
भोरंज उपमंडल में केवल वार्ड नंबर 10 भोरंज के लिए एक महिला उम्मीदवार ने नामांकन पत्र भरा, जबकि हमीरपुर उपमंडल में शनिवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। सुजानपुर उपमंडल में जिला परिषद के वार्ड नंबर 1 बगेहड़ा के लिए चार पर्चे भरे गए। नादौन उपमंडल में जिला परिषद के लिए अंतिम दिन 23 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 15 लहड़ा के लिए एक, वार्ड नंबर 16 मालग के लिए 3, वार्ड नंबर 17 बेला के लिए 6 और वार्ड नंबर 18 नौंहगी के लिए 13 पर्चे भरे गए। इस प्रकार नादौन उपमंडल के चार वार्डों के लिए 20 उम्मीदवारों के कुल मिलाकर 37 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

News Archives

Latest News