GOOD SOLAN POLICE विदेशी नागरिक से 15.72 ग्राम हैरोइन बरामद

Crime Solan

DNN सोलन

हैरोइन के खिलाफ सोलन पुलिस द्वारा छेड़ी गई जंग को एक ओर कामयाबी मिली है। पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार नाइजीरियन से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दिल्ली स्थित कमरे से 15.72 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार सोलन 2 मई को सोलन पुलिस ने देहूंघाट में एक अमित कुमार निवासी हमीरपुर को 11.45 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद उसने खुलासा किया कि वह यह चिट्टा दिल्ली के उत्तम नगर से लाया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम को दिल्ली भेजा और वहां से विदेशी नागरिक नैराएविरस्टस को गिरफ्तार किया था। इस आरोपी से पूछताछ के बाद सोलन पुलिस की टीम ने दिल्ली स्थित उसके कमरे से 15.72 ग्राम हैराइन बरामद की है।

News Archives

Latest News