GOOD NEWS SOLAN जिला से आज 22 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव

Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला से गत दिवस कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए एकत्रित 86 में से 22 रक्त नमूने केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली एवं 64 रक्त नमूने इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला भेजे गए थे। इनमें से केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली भेजे गए 22 रक्त नमूनों की कोरोना वायरस के सम्बन्ध में रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त सभी सैम्पल ब्रुकलिन अस्पताल, बद्दी से एकत्र किए गए थे।
उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सालय, शिमला भेेजे गए 64 रक्त नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। 

News Archives

Latest News