डीएनएन दाड़लाघाट (आशीष)
दोनों किडनियां खराब होने के कारण जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही दाड़लाघाट की 16 वर्षीय दीपिका का इलाज हिमाचल सरकार करवाएगी। मुख्यमंत्री राहत कोष से उनके इलाज के लिए पैसा दिया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया। दरअसल प्रेस क्लब अर्की व कुनिहार के पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला और उन्हें दीपिका को लेकर जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत फोन करके पीजीआई के अधिकारी को विशेष तौर पर दीपिका की सहायता करने के आदेश जारी कर दिए। अर्की क्षेत्र की दीपिका जिसकी दोनों किडनियां खराब है उनके परिवार की माली हालत बहुत खराब है इलाज के लिए पैसों की किल्लत से वह बड़े समय से जूझ रहे थे। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पीजीआई के अधिकारियों को हर संभव मदद करने के निर्देश जारी कर दिए। गौरतलब है कि दीपिका की मां उसको अपनी किडनी देने को तैयार है लेकिन ऑपरेशन का खर्चा नहीं उठा पाने के कारण यह चीज संभव नहीं हो पा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बेटी का जीवन बचाने के लिए पूरा एस्टीमेट बनाकर मुख्यमंत्री को भजने की बात की ताकि मुख्यमंत्री राहत कोष से दीपिका का इलाज मुफ्त कराया जा सके। बेटी का जीवन बचाने के लिए उन्होंने जिस तरह गंभीरता दिखाई है इससे साबित होता है कि वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए पूरी तरह गंभीर है।
















