GOOD CID 2 साल पहले गायब हुई महिला का कंकाल बरामद

Crime Himachal News


DNN कांगड़ा
कहते है कि यदि पुलिस चाहे तो कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है। यह बात हिमाचल प्रदेश सीआईडी की टीम ने सच साबित कर दिखाई है। दो साल पहले लापता हुई एक महिला का शव पुलिस ने जमीन के अंदर सेबरामद किया है। सीआईडी के समक्ष खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या करने के बाद उसे जमीन के अंदर दफन कर दिया गया था, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके, लेकिन शिकायत के बाद महिला की तलाश करते हुए सीआईडी की टीम ने महिला का कंकाल बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। सीआईडी के एसपी संदीव धवल ने इसकी पुष्टि की है। उनके नेतृत्व में जमीन के अंदर से शव निकाला गया। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में सामने आया है।

सीआईडी केअ नुसार मामले में महिला के पति व एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में लिया या है। मामला नगरोटा बगवां का है। यहां पर 2 साल पहले एक महिला लापता हो गई थी। काफी ढंढूने के बाद जब वह नहीं मिली तो उसके परिजनों ने मामला सीआईडी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। सीआईडी ने मामले की जांच के दौरान वीरवार को महिला का कंकाल जमीन के अंदर से बरामद किया है। सीआईडी के एसपी संदीप धवल नेबताया कि जांच के पता चला है कि 29 जुलाई 2016 को मारकर 2 फीट नीचे जमीन में दफना दिया था। भांजे की निशानदेही पर पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद कर लिया है। इस मामले में महिला के पति और उसके एक रिश्तादार को सीआईडी द्वारा हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीआईडी ने लापता महिला के पति से भी पूछताछ की और पूरे मामले पर से पर्दा उठ गया। उन्होंने बताया कि महिला व उसे पति के बीच अनबन थी और न्यायालय से उसके पति को हर महीने 5000 रुपए खर्चा देने के आदेश भी थे, लेकिन पति ने अपनी पत्नी कोमात्र एक बार ही खर्चा दिया था। इसके बाद से महिला गायब थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News