DNN सोलन
फेसबुक पर सेना का अधिकारी बनकर कुमारहट्टी के एक व्यक्ति के साथ ठगी करने के मामले में धर्मपुर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद उनसे पूछताछ होगी। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 सिम कार्ड, 5 मोबाइल व 4 एटीएम कार्ड, पेटीएम सहित अन्य चीजें बरामद की है। परवाणू के डीएसपी योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस पूरे मामले पर से पर्दा उठाएगी।
पुलिस के अनुसार 6 नवंबर को धर्मपुर पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता जय प्रकाश निवासी कुमारहट्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2 नवंबर 2019 को इसने फेसबुक पर कार का विज्ञापन देखा। जो किसी मदन लाल ने डाला था। इस पर इसने कार खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए व्टसअप द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद मदन लाल ने इसे गाड़ी व गाड़ी के दस्तावेज के फोटोग्राफ्स व विडियो भेजे। जिसने गाड़ी की कीमत फेसबुक गाड़ी की कीमत 1,60,000 रुपए रखी थी। इसने गाड़ी कि किमत से सहमत होकर गाड़ी को चैक करने के उपरांत फाइनल करने की बात कही। इस पर मदन लाल ने इसे दिनांक 4 नवंबर को को शिमला कैंट आने के लिए कहा। जब इसने 4 नवंबर को सुबह मदन से बातचीत की तो उसने इसे कहा कि यह शिमला में नहीं है बल्कि आगरा आर्मी कैंट में है। इसका तबादला कुछ दिन पहले ही शिमला से हुआ है। उसके बाद इसने अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटोग्राफ्स की कापियां आगामी दस्तावेज बनवाने के लिए उसे भेजी। साथ ही मदन ने इस व्टसअप फोन करके संपर्क किया और 10500 रुपए भेजे के लिए कहा और यह आश्वासन दिया कि यह पैसे यह कार की कीमत से कम कर देगा। जिस पर इसने नैट बैंकिग के जरिए यह पैसे उस व्यक्ति के खाते में डाल दिए। इसके बाद फिर इससे 31,500 रुपए की मांग की गई। यह पैसे भी इसने डाल दिए। उसके बाद उसने इससे 27750 रुपए की फिर से मांग की परन्तु इसने यह रकम उसे नहीं भेजी। इसके बाद से मदन लाल ने इसका फोन नहीं उठाया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई और पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की। अब पुलिस इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।














