DNN सोलन
सोलन पुलिस ने एक कमरे में छापा मारकर चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक व युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोलन जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी व एएसपी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर राजगढ़ रोड पर खुंडीधार स्थित कमरे में छापा मारा और यहां पर से 1.16 ग्राम चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की। इस मामले में पुलिस ने रोहित व प्रियंका के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















