FB पर फेक आइडी बनाने वाला हरियाणा से ARREST

Arki Crime Solan

DNN अर्की

फेसबुक पर एक युवती की फेक आइडी बनाकर अश्लील कमेंट करने पर पुलिस ने हरियाणा के युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार सोलन जिला के दाड़लाघाट थाना में 20 अगस्त को एक युवती ने किसी युवक के खिलाफ फेक आइडी बनाकर अश्लील कमेंट करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच करने के बाद पुलिस ने संदीप कुमार निवासी सिरसा, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने की है।

 

News Archives

Latest News