DNN ऊना
फेसबुक पर दोस्ती मत करना महंगा पड़ सकता है। किसी अंजान पर विश्वास करके आप को धोखा मिल सकता है। ऐसा ही एक मामला पुलिस थाना ऊना के तहत सामने आया है। यहां के एक सरकारी स्कूल की मुख्याध्यापिका ने फेसबुक पर दोस्ती कर अपनी मेहनत की कमाई गवां दी। पीडि़ता ने करीब 25 लाख की जमापूंजी गंवा ली है। ठगी का शिकार होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस में करवाई गई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शातिर युवक ने महिला के साथ खुद को यूके निवासी बताया और हेराफेरी कर ठगी का शिकार बनाया।
फेसबुक पर गहरी दोस्ती होने के चलते महिला को उस पर विश्वास हो गया और महिला को झांसे में लेकर उससे करीब 25 लाख की ठगी की है। जब तक महिला को ठगी का एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।















