DNN सोलन
05 नम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सोलन में जनसभा संबोधित करने के लिए पहुंचे । शहर के ठोडो मैदान में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में जाते समय उन्होंने अपने काफिले को राजगढ़ रोड पर स्मार्ट शोरूम के नजदीक रुकवा दिया और यहां पर इंडियन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के विशेष बच्चों से मुलाकात की। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीपैड से जनसभा स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी नजर सड़क किनारे उनकी झलक पाने के लिए बैठे हुए विशेष बच्चों पर पड़ी जैसे ही उन्होंने बच्चों को देखा वैसे ही उन्होंने तुरंत ही काफिले को रुकवा दिया और गाड़ी से उतरकर बच्चों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने खुशी में प्रधानमंत्री के जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
Watch Video















