DNN बद्दी
दून के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम कुमार चौधरी ने बीबीएन में फसे हुए बाहरी राज्यों के कामगारों को उनके घर भेजने के लिए निशुल्क बस रायबरेली के लिए भेजी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्य कामगारों को उनके घर मुफ्त भेजेगी । बस रवाना करने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान राम कुमार ने कहा कि बीबीएन से प्रवासी कामगारों को उनके राज्यों में भेजने के नाम पर दून भाजपा के कुछ छुटभैया नेता सरकार को बदनाम करने में लगे हुए है।














