अमृतसर
04 अप्रैल : अटारी में तैनात डीएसपी प्रवेश चोपड़ा के गनमैन की गंदे नाले से पास लाश बरामद हुई है। मृतक मोहित शर्मा के चेहरे पर चोट के निशान मिले है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक गांव जेठूवाल निवासी महिनियां कोहारा निवासी था। मोहित डयूटी खत्म करके रात को घर के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद देर रात छानबीन की गई और आज सुबह उसकी लाश अटारी के गंदे नाले बाइपास के पास से बरामद हुई। जानकारी के अनुसार, एक राहगीर ने मोहित का शव देखा औऱ इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के चेहरे पर तेजधार हथियार से घाव के निशान थे। प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।















