DNN धर्मपुर (सोलन) (आदित्य सोफत)
डगशाई पब्लिक स्कूल द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन मंच के माध्यम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने इसमे बढ़चढ़ कर भाग लिया है। योग के विभिन्न आसन कर वीडियो संदेश स्कूल को भेजे है। स्कूल प्रशासन विद्यार्थियों द्वारा भेजे गए इन वीडियो में से उत्कृष्ठ वीडियो चुने जाएंगे और विद्यार्थियों को समानित किया जाएगा। डगशाई पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अधिशासी अधिकारी जसपाल कौर की संकल्पना को साकार करते हुए बहुत ही उत्साह पूर्वक अपने घरों में मनाया तथा ऑनलाइन वीडियो और चित्र द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देशों का पालन किया है। इस मौके पर जसपाल कौर ने शिक्षकों व पालकों को कहा विद्यार्थियों के जीवन में योग का विशेष महत्त्व है। आज 135 करोड़ की आबादी वाले देश करोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। इससे देश को क्षति भी पहुंची है। परंतु भारत में अभी भी योग द्वारा इसे लड़ने की क्षमता रखता है। वहीं स्कूल के निदेशक अमरजीत सिंह व प्रधानाचार्य जसपाल सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रदर्शन की खूब प्रशंसा की ओर कहा कि डगशाई पब्लिक स्कूल ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास देश की प्रगति में सहायक हो सकता है। प्राचार्य जसपाल सिंह ने आवान किया कि विद्यार्थी योग साधना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा प्रतिदिन योगा अभ्यास करें ताकि उनका जीवन स्वस्थ और निरोगी रह सके।















