DPRO कार्यालय के समीप मिला नोटों से भरा पर्स

Kullu Others

DNN कुल्लू
जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि उनके कार्यालय के कर्मचारी को मंगलवार सांय कोर्ट परिसर के समीप पैसों से भरा एक हैण्ड पर्स सड़क पर पड़ा मिला। लेडीज हैण्ड पर्स में कुछ धनराशि है और इसे सेनेटाईज करके कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना दी जा रही है ताकि पर्स की मालिक इसे डीपीआरओ कार्यालय में आकर प्राप्त कर सके अथवा दूरभाष नम्बर 01902-222446 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News