DOON विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री देंगे करोडों की सौगात

Baddi + Doon Politics

DNN बद्दी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 5 दिसंबर, 2018 को सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। जयराम ठाकुर 5 दिसंबर को दिन में 12.25 बजे दून विधानसभा क्षेत्र में मानपुरा-धर्मपुर मार्ग के स्तरोन्नयन एवं सुधार कार्य की आधारशिला रखेंगे।

मुख्यमंत्री तदोपरांत 12.40 बजे मोरपेन मार्ग पर रत्ता खड्ड पर निर्मित किए जाने वाले पुल का शिलान्यास भी करेंगे। जयराम ठाकुर दिन में 1.00 बजे बद्दी के निमंत्रण रिजाॅर्ट में नशा निवारण रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 2.20 बजे अटल शिक्षा कुन्ज, अटल नगर, कालूझण्डा में महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

News Archives

Latest News