DHARAMSHALA में होगी मेजर ध्यान चन्द हॉकी प्रतियोगिता, जानिए कौन लेंगे भाग

Himachal News Kangra

DNN धर्मशाला

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने जानकारी दी है कि जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला द्वारा 24 अक्तूबर को 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों के लिए जिला स्तरीय मेजर ध्यान चन्द हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन सिन्थैटिक ट्रैक, खेल परिसर धर्मशाला के हॉकी मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

         उन्होंने बताया कि जो इच्छुक टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं वे 24 अक्तूबर को प्रातः नौ बजे से पहले मैदान में पहुंच कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी टीमें अपनी-अपनी खेल किट में होना जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे वह 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के होना जरूरी है।
           शर्मा ने बताया कि विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नकद ईनाम राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को आने-जाने का साधारण बस किराया व जलपान की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में चयनित होंगे उन खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जोकि ऊना में होने जा रही है उन प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

News Archives

Latest News