DHARAMSHALA के इस इलाके में रहेगी सड़क यातायात बन्द

Kangra Others
DNN धर्मशाला
जिला दंडाधिकारी कांगड़ा संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खोली कलेड़ वाया सिंबल खोला सड़क पर सीमेंट कंकरीट के प्रस्तावित कार्य के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही 28 अक्तूबर तक प्रतिबंधित रहेगी।
       जिला दंडाधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 59 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की हैं उन्होंने लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा एवं किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है।

News Archives

Latest News